हल्द्वानी की बेटी डॉ. दृष्टि राजपाल थल सेना में लेफ्टिनेंट बनी है. 19 मार्च को पूणे में पासिंग आउट परेड में डॉ. दृष्टि राजपाल को लेफ्टिनेंट का दर्जा मिला, दृष्टि की प्रारंभिक शिक्षा हल्द्वानी के निर्मला कान्वेंट स्कूल से हुई , 2015 में 12वीं की परीक्षा के साथ ही दृष्टि का चयन प्रथम प्रयास में पुणे के ए.एफ.एम.सी. (आर्म फोर्सेज मेडिकल कॉलेज) में हुआ जहां से दृष्टि ने एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई पूरी की,

ए.एफ.एम.सी. से ही भारत की तीनों सेनाओं , थल सेना , वायु सेना और नौसेना के डॉक्टर्स चुने जाते हैं । दृष्टि को इंटर्नशिप के लिए प्रथम पोस्टिंग सिकंदराबाद मिली है.करोना वायरस के चलते पासिंग आउट परेड में इस बार बच्चों के परिजनों को आमंत्रित नहीं किया गया। दृष्टि की माता डॉ. गुंजन राजपाल 1996 से व पिता डॉ अतुल राजपाल 1995 से चिकित्सक है । दृष्टि का चयन हल्द्वानी के लिए गर्व की बात है , देश में दृष्टि ने हल्द्वानी का नाम रोशन किया है ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
