MANIKANT MISHRA

उत्तराखंड: दुबई में फंसे चार युवकों ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मांगी मदद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: विदेश में नौकरी का सपना देखने वाले युवकों के लिए यह सपना भारी पड़ गया। दुबई में फंसे चार युवकों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पुलिस से मदद की अपील की है। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई।

वीडियो में चार युवकों….जुगेश और लल्लन प्रसाद (खटीमा), विशाल शर्मा और रंजीत सिंह (रामपुर, यूपी) ने अपनी दर्दनाक स्थिति बताई। उनका आरोप है कि खटीमा और रुद्रपुर के एजेंटों ने उन्हें दुबई में ‘पानी की टूटी पैकिंग’ का काम करने का झांसा देकर विदेश भेजा और इसके लिए उनसे मोटी रकम वसूली। लेकिन जैसे ही वे दुबई पहुंचे…एजेंटों ने उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए और अत्यधिक गर्मी तथा कठिन परिस्थितियों में काम करने पर मजबूर किया।

युवकों ने बताया कि जब उन्होंने इस शोषण के खिलाफ आवाज उठाई…तो उन्हें धमकियां दी गईं जिससे वे भय और असहाय स्थिति में फंस गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प

वीडियो के वायरल होते ही उधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले की गंभीरता को समझते हुए खटीमा कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए। इसके साथ ही रामपुर (यूपी) पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट

एसएसपी ने बताया कि पीड़ित युवकों के परिवार वालों से संपर्क किया जा रहा है और यह पता लगाया जा रहा है कि उन्हें दुबई भेजने वाले एजेंट कौन हैं। दोषी एजेंटों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और युवकों को सुरक्षित भारत वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें