देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत प्रदेश में जनता तक सरकारी सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी तरीके से पहुँचाने का कार्य लगातार जारी है।
12 जनवरी 2026 तक जारी दैनिक प्रगति रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 13 जनपदों में अब तक कुल 312 कैम्प आयोजित किए जा चुके हैं। इन कैम्पों में 2,36,478 नागरिकों का पंजीकरण किया गया और जनसमस्याओं की 25,877 शिकायतें प्राप्त हुईं….जिनमें से 17,605 शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया।
सरकारी सेवाओं के प्रभावी वितरण के लिए इन कैम्पों में विभिन्न विभागों द्वारा 35,560 प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। इसके साथ ही 1,31,212 नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिल चुका है…जिससे समाज के अंतिम पंक्ति तक सरकारी योजनाओं का फायदा पहुँच रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ सीधे जनता तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” कार्यक्रम उत्तराखंड में सुशासन का एक सशक्त मॉडल बनकर उभर रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार आगे भी इस कार्यक्रम को मजबूत करते हुए प्रत्येक नागरिक तक शासन की पहुँच सुनिश्चित करेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ऊधमसिंह नगर में 24 घंटे के भीतर 11 मौतें, कहीं सड़क हादसा तो कहीं काम के दौरान गई जान
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना 
