bhukamp

उत्तराखंड: यहाँ 3.5 तीव्रता का आया भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

बागेश्वर : बागेश्वर में सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र 29.93° उत्तरी अक्षांश और 80.07° पूर्वी देशांतर पर स्थित था और इसकी गहराई 10 किमी बताई गई है।

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए…लेकिन किसी प्रकार की अफरा-तफरी या जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। तहसीलों से मिली जानकारी के अनुसार समाचार लिखे जाने तक किसी को कोई चोट या क्षति नहीं हुई है।

प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखी हुई है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने आम जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद

उत्तराखंड में हाल ही में 10 दिसंबर को पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दिन धारचूला तहसील के उच्च हिमालयी व्यास घाटी में सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर हल्के झटके आए थे।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें