उत्तराखंड: यहां पेट्रोल पंप तक पहुंची जंगल की आग, मचा हड़कंप

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

बागेश्वर : बागेश्वर जिले में जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार और बुधवार को जिले के अलग-अलग इलाकों में जंगलों में आग लगने से लोगों में डर का माहौल बन गया। दमकल और वन विभाग की टीमों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

धरमघर रेंज के धपोली क्षेत्र में मंगलवार शाम जंगल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी और पास स्थित पेट्रोल पंप की ओर बढ़ने लगी। आग को पेट्रोल पंप की तरफ बढ़ता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के निर्देशन में दमकल कर्मियों ने मिनी वाटर टेंडर वाहन की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?

वहीं बुधवार सुबह से बागेश्वर रेंज के कठायतबाड़ा जंगल में भी आग धधकती रही। आग की वजह से पूरे इलाके में धुआं और धुंध फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी…जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

इसके अलावा देर शाम चंडिका मंदिर के जंगल में भी आग लग गई। फायर टीम ने कई घंटों की मेहनत के बाद आग को नियंत्रित किया। आग बुझने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड

वन विभाग के रेंजर एसएस करायत ने बताया कि जंगलों में लग रही आग पर विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। जहां से भी आग की सूचना मिल रही है, वहां तुरंत टीम भेजकर आग बुझाने का काम किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें