उत्तराखंड: कॉर्बेट नेशनल पार्क में सफारी गाइड शुल्क बढ़ा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रामनगर : रामनगर स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क में सफारी पर जाने वाले पर्यटकों को अब नेचर गाइड के लिए पहले से ज्यादा शुल्क देना होगा। पार्क प्रशासन ने गाइड शुल्क में बढ़ोतरी करते हुए नई दरें लागू कर दी हैं।

नई व्यवस्था के तहत जिप्सी सफारी में अब 900 रुपये की जगह 1000 रुपये गाइड शुल्क देना होगा…जबकि कैंटर सफारी में यह शुल्क 1150 रुपये से बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया है। यह बदलाव कॉर्बेट पार्क के निदेशक की मंजूरी के बाद लागू किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला, बिजरानी, ढेला, झिरना और गिरिजा पर्यटन जोन में सफारी के दौरान नेचर गाइड का साथ लेना अनिवार्य होता है। यहां 161 पंजीकृत नेचर गाइड पर्यटकों को जंगल, वन्यजीवों और पार्क के नियमों की जानकारी देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका

गाइडों की तैनाती रोटेशन सिस्टम के आधार पर की जाती है। सफारी समाप्त होने के बाद पर्यटक सीधे गाइड को निर्धारित शुल्क का भुगतान करते हैं। लंबे समय से गाइड महंगाई का हवाला देकर शुल्क बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश

पार्क प्रशासन के अनुसार मंगलवार से बढ़ा हुआ गाइड शुल्क लागू कर दिया गया है। पार्क वार्डन बिंदर पाल ने इसकी पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें