रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, 92 हजार रुपये नकद और सट्टेबाजी में इस्तेमाल की जा रही होंडा सिटी कार बरामद की है। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम रात के समय क्षेत्र में वाहन चेकिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान एसओजी टीम से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सिडकुल आनंदपुर रोड स्थित धर्मकांटे के पास एक सफेद होंडा सिटी कार को संदिग्ध हालत में खड़ा पाया। कार के अंदर एक व्यक्ति लैपटॉप पर काम करता हुआ दिखाई दिया…जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान रंजीत सिंह सैनी निवासी पालम कॉलोनी, नई दिल्ली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान कार से चालू हालत में लैपटॉप मिला…जिसमें आईपीएल मैच से जुड़ा सट्टे का पूरा रिकॉर्ड दर्ज था। इसमें टीमों के नाम, रेट, रकम और लेन-देन का हिसाब शामिल था।
इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए…जिनमें सट्टेबाजी से जुड़े चैट, वॉयस मैसेज और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के स्क्रीनशॉट मिले हैं। एक बैग से कैलकुलेटर, लैपटॉप चार्जर और 92 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि यह रकम अवैध सट्टेबाजी से अर्जित की गई है।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करता था और इसके लिए मोबाइल व लैपटॉप का उपयोग करता था। पुलिस ने मौके से होंडा सिटी कार को भी सीज कर दिया है। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।
उधर उधम सिंह नगर के खटीमा में एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी की घटना सामने आई है…जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट, फुटप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



एक क्लिक में खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये! सीएम धामी ने 488 महिलाओं को दी बड़ी सौगात
उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने देशभर के विद्वानों से मांगे सुझाव
उत्तराखंड: यहां घर में घुस कर युवक की हत्या, दहशत में इलाके को लोग
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड : धर्म नगरी में दो साधुओं के हत्यारे पकड़े गए, ये था हत्या का कारण
उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दर्दनाक हादसा, टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान माँ और दो बेटों की मौत
सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते
हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर के तहत चार प्रमुख विकास परियोजनाएं प्रस्तावित 
