रुड़की- रुड़की गंग नहर में नहाते समय पांच युवक अचानक लापता हो गए, इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही जल पुलिस और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची जल पुलिस ने तीन युवकों को पानी के तेज बहाव से सुरक्षित निकाल लिया, जबकि दो युवक पानी के तेज बहाव में लापता हो गए। जिनमें से एक युवक का शव पुलिस ने गंगनहर से बाहर निकाल लिया है जबकि दूसरे युवक की तलाश सरगर्मी से जारी है।
बताया जा रहा है कि भगवानपुर के चोली और खुबबनपुर गांव निवासी पांच दोस्त भीषण गर्मी में नहाने के लिए रुड़की गंग नहर में पहुंचे थे। जैसे ही वह सोलानी पार्क के पास पहुंचे तो उन्होंने गंग नहर में छलांग लगा दी, लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते पांचो पानी में बहने लगे। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जल पुलिस के गोताखोरों ने किसी तरह से तीन युवकों को तो गंग नहर से बाहर सुरक्षित निकाल लिया, जबकि दो युवक पानी के तेज बहाव में लापता हो गए। जिनमें रुपेश निवासी शाहपुर और सागर निवासी चोली शामिल है। जबकि राहुल, अजय और बादल को जल पुलिस के गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल जल पुलिस से गोताखोर सागर की गंग नहर में तलाश करने में जुटे हुए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित 

