- पहले पी शराब, उसके बाद दोस्त की चाकू से गोदकर की निर्मम हत्या
मुनिकीरेती (ऋषिकेश)- ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती ढालवाला शराब के ठेके के पास विवाद के चलते एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि युवक के दोस्त ने ही की है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद लोगों में गुस्सा है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक शीशम झाड़ी निवासी 28 वर्षीय अजेंद्र कंडारी देर रात शराब के ठेके के पास पहुंचा। इस दौरान उसका दोस्त और पड़ोसी अक्षय ठाकुर भी साथ में गया। दोनों ने शराब पी और किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बड़ा की अक्षय ठाकुर ने ठेली से चाकू उठाकर अजेंद्र की छाती में घोप दिया।
आरोप है कि अक्षय ने एक बार नहीं बल्कि चाकू से कई बार वार किए। लहूलुहान हालत में अजेंद्र को एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे एम्स रेफर कर दिया। एम्स पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद अजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मामले में परिजनों ने एम्स में जमकर हंगामा किया और पोस्टमार्टम नहीं करने की जिद पर अड़ गए। लोगों ने समझाया तो बॉडी को सील कर मोर्चरी में रखवाया गया। इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि अजेंद्र कबूतर पालने का शौक भी रखता था। परिजनों की ओर से तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल अक्षय को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं। अजेंद्र के शरीर पर चाकू से कितने वार हुए हैं इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही क्लियर होगी। बताया आरोपी अक्षय ठाकुर नाई का काम करता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ
उत्तराखण्ड : सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल : (बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने देखे निर्माण कार्य, दिए ये निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या 

