रोडवेज के पास फायरिंग और तलवारबाजी से हड़कम्प
रुद्रपुर, शनिवार की रात्रि किच्छा बाईपास मार्ग पर रोड़वेज के पास व रामलीला मंचन स्थल के सामने युवकों के दो गुटों में हुए टकराव के दौरान फायरिंग व तलवारबाजी की घटना से क्षेत्र हड़कम्प मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे जब तक झगड़ा कर रहे सभी युवक वहां से भाग चुके थे। इस घटना में तलवार की चोट से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि किच्छा बाईपास मार्ग पर रोड़वेज के पास व रामलीला मंचन स्थल के सामने युवकों के दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते वहां दोनों गुटों के कई साथी आ पहुंचे और उनमें हाथापाई शुरू हो गई। बताया जाता है कि मारपीट के दौरान हमलावर युवकों ने फायरिंग की और तलवारों से हमला भी किया। जिससे एक युवक के सिर में तलवार लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान वहां लोगों की भीड़ लग जाने से सभी युवक मौके से फरार हो गये।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर आ गये और उन्होंने वहां खड़े लोगों व घायल युवक से मामले की जानकारी ली साथ ही घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जिसके बाद झगड़े में शामिल युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग 

