उत्तराखंड : यहां खालिद के घर पहुंची एसआईटी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • देर रात खालिद के घर पहुंची एसआईटी

हरिद्वार। यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण की जांच तेज हो गई है। एस आईटी प्रमुख जया बलूनी अपनी टीम के साथ देर रात आरोपित खालिद के घर पहुंचीं और तीन घंटे से अधिक समय तक स्वजन से सख्त पूछताछ की। इस दौरान खालिद की बहन और पिता से अलग-अलग गहन सवाल-जवाब किए गए।

टीम ने घर की तलाशी लेकर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। जया बलूनी ने बताया कि खालिद की बहन की ओर से अभी तक मांगे गए शैक्षिक प्रमाणपत्र नहीं सौंपे गए हैं, इसलिए आगे पूछताछ जारी रहेगी। देर रात हुई इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई। जांच के दौरान पुलिस ने मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। एसआईटी का कहना है कि जब तक सभी बयानों में समानता नहीं आती, तब तक पूछताछ का सिलसिला जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें