चमोली- उत्तराखंड के चमोली जिले में देवाल विकासखंड के बेराधार गांव में एक गौशाला में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक 47 बकरियां जिंदा जल गई थी। ग्रामीणों ने किसी तरह अंदर सो रहे व्यक्ति को बाहर निकाला और घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी।
मिली जानकारी के अनुसार महिपाल सिंह (76) निवासी बेराधार गांव की गोशाला में तड़के सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गौशाला को चपेट में ले लिया। आग लगने की घटना का पता चलते ही ग्रामीणों ने आग बुझाने की बहुत कोशिश की, परंतु आग बुझ नहीं पाई। ग्रामीणों ने गौशाला के अंदर महिपाल को किसी तरीके से बाहर निकाला, लेकिन तब तक करीब 47 बकरियां जलकर मर गई।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार को महिपाल ने बताया कि वह सुबह करीब 4:00 बजे उठा और गौशाला में आग जला दी थी, जिसके बाद वह पुनः सो गया। महिपाल ने बताया कि गौशाला में 47 बकरियां थी। प्रथम दृष्टा आग लगने का कारण मानवीय भूल की आशंका जताई जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर 

