पिता ने बेटी पर नकदी और जेवर चोरी करने का लगाया आरोप,पुलिस मामले की जांच में जुटी।
हल्द्वानी- मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी बेटी के खिलाफ पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी बेटी घर से नकदी और जेवरात लेकर एक विशेष समुदाय के युवक के साथ फरार हो गई। पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी युवक के साथ बिना यूसीसी कानून के पंजीकरण के साथ रह रही है। पिता ने युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर घर में रखे नकदी और जेवरात चोरी करने का दबाव बनाकर अपने साथ ले जाने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि बिठौरिया चंद फॉर्म निवासी व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी बेटी उसके साथ रहती थी। इन दिनों बेटी घर से भागकर देहरादून में एक युवक के साथ रह रही है। घर में नकदी और जेवरात रखे हुए थे और नकदी बैंक में जमा करने के लिए अलमारी खोली तो उसमें रखे नकदी और जेवरात गायब मिले। अलमारी से नकदी और जेवरात गायब देख उसके होश उड़ गए।
पूछताछ और जानकारी जुटाने पर पता चला कि बेटी देहरादून निवासी युवक के साथ रह रही है।युवक ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर घर में रखे नकदी और जेवरात को उसके हाथों चोरी करवा लिया। पिता ने आरोप लगाया कि दोनों देहरादून में बिना यूसीसी में पंजीकरण किए रह रहे हैं। पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है।
इस पूरे मामले को लेकर मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के बाद बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद बेटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित 
