Bageshwar News- कपकोट के तहत आने वाले दोबाड़ गांव में एक पशुशाला भूस्खलन की चपेट में आकर नेस्तेदाबूद हो गई। पशुशाला में हादसे के वक्त दो दर्जन पशु बंधे हुए थे। हादसा सुबह चार बजे हुआ। ग्रामीण मलबे को हटा कर दबे हुए पशुओं को निकाल रहे हैं। तहसील से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में सभी दो दर्जन पशुओं की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 4 बजे अतिवृष्टि के कारण ग्राम दोबाड़ में लोकपाल सिंह पुत्र कल्याण सिंह की गौशाला के पीछे भूस्खलन शुरू हुआ। भूस्खलन का मलबा पशुशाला पर गिरा और देखते ही देखते पूरी पशुशाला मलबे के नीचे दब गई।
लोकपाल सिंह ने बताया कि उस वक्त उनकी पशुशाला में 2 बैल, एक दुधारू गाय, एक बछिया, 12 बड़ी और 8 छोटी बकरियां बंधाी थी। सभी पशु मलबे में दब कर मर गए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 
