रामनगर: उत्तराखंड के रामनगर निवासी मर्चेंट नेवी के कैप्टन अजय पंत की रिहाई का इंतजार कर रहे परिवार को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। 16 जुलाई को ब्रिटेन की अदालत में होने वाली सुनवाई से परिवार को राहत की उम्मीद थी…लेकिन मामले की सुनवाई आगे बढ़ा दी गई। अब अगली तारीख का इंतजार किया जा रहा है।
कैप्टन अजय पंत जून महीने से ब्रिटेन में हिरासत में हैं। वह रूस से भारत के लिए तेल लेकर आ रहे जहाज पर तैनात थे…तभी उन्हें ब्रिटेन में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद से उनके परिवार ने रिहाई के लिए लगातार प्रयास किए हैं।
परिजनों ने सांसद अजय भट्ट और सांसद अनिल बलूनी से भी मदद की अपील की। वहीं उत्तराखंड सरकार ने भारतीय दूतावास के माध्यम से मामले में आवश्यक पहल की है। कई सामाजिक संगठनों ने भी प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर अजय पंत की रिहाई की मांग की है।
अजय पंत के पिता वी.सी. पंत ने बताया कि परिवार को उम्मीद थी कि 16 जुलाई की सुनवाई के बाद उनके बेटे को राहत मिल जाएगी…लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अदालत ने सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी है। फिलहाल अगली सुनवाई कब होगी…इसकी जानकारी परिवार को नहीं मिली है।
परिवार अब एक बार फिर नई तारीख का इंतजार कर रहा है और अजय पंत की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला
उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
