23 TRI Club की “रेन रन” में 700 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा
हल्द्वानी, 19 जुलाई।
23 TRI Club द्वारा आज शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल से “रेन रन” का सफल आयोजन किया गया। बारिश के बीच आयोजित इस रन में 700 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी आयु वर्ग के धावकों ने फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देते हुए पूरे जोश के साथ दौड़ पूरी की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब के सदस्यों संजय रावत, दीपक दानी, कैलाश बिष्ट, राकेश पांडे, बैभव भगत, मनोज वर्मा, मोहित फूलारा एवं अभिनव रौतेला, रेखा bisht आदि अनेक लोगों सहित सभी पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजकों ने बताया कि रेन रन का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, दौड़ और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया। 23 TRI Club ने भविष्य में भी समाज में फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प दोहराया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला
उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
