देहरादून : देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र के चौकी इंदिरा नगर क्षेत्र अंतर्गत एक फर्जी कांस्टेबल को वसूली करते हुए गिरफ्तार किया गया है। दरअसल पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुलिस के नाम पर ठेली फड़ वालो और वाहन चालकों से पैसे वसूल रहा है। वो व्यक्ति पुलिस की वर्दी धारण किए हैं जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
सूचना पर चौकी प्रभारी इंदिरानगर उपनिरीक्षक विकसित पंवार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस शास्त्री नगर खाली से कावली गांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में एक स्कूटी से आता हुआ दिखाई दिया जिसको रोक कर पूछताछ की गई तो उसने खुद को उत्तराखंड पुलिस का कॉन्स्टेबल बताते हुए पुलिस का आईडी कार्ड दिखाया।
वहीं पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति ने उसकी पोस्टिंग इत्यादि के बारे पूछताछ करने पर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो युवक ने माफी मांगते हुए बताया गया कि साहब मैं कोई पुलिस वाला नहीं हूं। यह जो कार्ड मेरे द्वारा आपको दिखाया गया है यह फर्जी है। मैं एक गरीब व्यक्ति हूं और उसके पास घर चलाने का कोई भी साधन नहीं है। इसलिए वो पुलिस की वर्दी पहन कर पुलिस का रौब दिखाकर चलते फिरते ठेली किराए के वाहनों से चेकिंग आदि के नाम पर पैसे वसूल कर अपना खर्चा चलाता हूं।
उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर इसके द्वारा अपना नाम मुकेश कुकरेती (34) पुत्र विशाल मणि कुकरेती, निवासी-194 शास्त्री नगर सीमाद्वार, वसंत विहार, देहरादून…और मूल पता राम नगर शिव कॉलोनी थाना रायपुर, देहरादून बताया। उक्त व्यक्ति के कब्जे से उत्तराखंड पुलिस का एक पहचान पत्र, एक विजिटिंग कार्ड, एक वॉकी टॉकी प्राइवेट, एक पिस्टल हॉलस्टर, कुल 3400 रुपए और उत्तराखंड पुलिस की सिपाही की वर्दी जैकेट, पैंट, बेल्ट जिसमें उत्तराखंड पुलिस के बैच लगे हुए बरामद हुए। वसंत विहार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
