उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से आज की बेहद दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है यहां नदी में डूबने से 5 किशोरों की मौत हो गई है घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पिथौरागढ़ जिले के सेराघाट में गणाई गंगोली से नहाने गए पांच किशोर नदी में डूबकर मौत हो गई। किशारों की मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे गणाई गंगोली के सिमाली, पूना अैर धौलियाइर गांव के रहने वाले हैं। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस खबर की जानकारी हम जुटा रहे है। सूचना के बाद विधायक मीना गंगोला मौके पर पहुंचने वाली हैं। ग्रामाीणों ने डूबे हुए पांचों बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया है।
पांचों किशोरों के शवोंं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेराघाट पहुंचाया गया है। अब जो जानकारी आयी है वह चौका देने वाली है बताया कि पांचों किशोर एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गणाई गंगोली के कूणां व सिमली गांव से सेराघाट गए थे। विवाह समारोह में उनके परिजनों को वर व वधू दोनों पक्षों से निमंत्रण था। पांचों किशोर पहले सेराघााट चले गए थे।
जहां महिला संगीत आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। आज बारात गणाई गंगोली पहुंचनी थी। इससे पहले पांचों दोस्तों ने नदी में नहाने की योजना बनाई लेकिन वे नदी की गहराई को भांप नहीं सके और उसमें डूब गए। इन पांच किशोरों में में कूंणा गांव निवासी 15 वर्षीय रविंद्र कुमार, 15 वर्षीय साहिल कुमा,16 वर्षीय राहुल कुमार, 16 वर्षीय पीयूष कुमार और सिमाली गांव निवासी 17 वर्षीय मोहित कुमार शामिल हैं। बच्चों की मौत की सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
