पिथौरागढ़- पिथौरागढ़ अल्मोड़ा की सीमा पर बहने वाली सरयू नदी में नहाने के दौरान मौत की आगोश में समाए युवकों में दुल्हन का सगा और चचेरा भाई भी शामिल है। जिससे दोनों परिवारों इस खुशी का माहौल मातम में बदल गया है, वही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
गत दिवस सेराघाट से एक बारात गणाई गंगोली के धौलियाइजर कूना गांव में गई थी। परंपरा के अनुसार दुल्हन के सगा व चचेरा भाई समेत तीन अन्य किशोर दुल्हन को छोड़ने के लिए उसके ससुराल गए थे। बुधवार की प्रातः पांचों शेराघाट रामपुर से लगभग आधा किमी दूर बहने वाली सरयू नदी में नहाने चले गए। नदी की गहराई का अनुमान नहीं होने के कारण पांचों युवक डूबने लगे।
इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने युवकों को रोते हुए देखा दोनों ने तत्काल पुलिस को सूचना देते हुए नदी में उनकी तलाश शुरू की। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस वह आसपास के लोगों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर युवकों को नदी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान रवींद्र 15 वर्ष पुत्र गोकुल राम, साहिल 15 वर्ष पुत्र पूरन राम , मोहित 17 वर्ष पुत्र अशोक , राजेश 16 वर्ष पुत्र खीम राम , पीयूष 15 वर्ष पुत्र कृष्ण कुमार निवासी धौलियाइजर गांव कूना गणाई गंगोली के रूप में हुई। मृतकों में एक युवक दुल्हन के सगा और एक चचेरा भाई भी बताया जा रहा है। जबकि तीन अन्य युवक भी गांव के भी दुल्हन के भाई लगते हैं।
पुलिस शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। इधर एक साथ 5 लोगों की मौत से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल मातम में बदल गया है। उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
