गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट तहसील के ग्राम खेतीगांव तोक बोकटी की चंद्रशेखर सिंह पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह की बहु 17 सितंबर 2025 की रात्रि ससुराल से फरार हो गई। ससुर चंद्रशेखर सिंह ने गंगोलीहाट कोतवाली में दिए एफ आई आर में लिखा है कि उनकी बहु ज्योति पुत्री विक्रम सिंह खड़ायत ग्राम बस्तोडी तोक रानीखेत तहसील डीडीहाट 17 सितम्बर की रात्रि 10 बजे के बाद उनके घर से भाग कर चले गई, किस समय भागी इसकी जानकारी ससुराल वालों को नहीं है।
अगली सुबह बिस्तर में ज्योति देवी का लिखा पत्र मिला जिसमें लिखा था कि मैं घर से चले गई हूँ और अब आपके घर नहीं आऊंगी। चंद्रशेखर ने लिखा है 4-6-2025 को उनके पुत्र का विवाह ज्योति पुत्री विक्रम सिंह खड़ायत ग्राम बस्तोड़ी डीडीहाट के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुआ था। ज्योति का पति हैदराबाद के एक होटल में कार्यरत है वर्तमान में वह वही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बहु ज्योति घर से 6 तोला सोना, 15 हजार रुपए नकद साथ ले गई है। उन्होंने कोतवाली पुलिस से उचित कार्यवाही करने की अपील की है। ससुराल वालों को आशंका है कि उनकी बहु का किसी अन्यत्र युवक के साथ प्रेम प्रसंग के चलते फरार होने की संभावना जताई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ मेहंदी में फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा को लेकर आई Update
उत्तराखंड :(गजब) यहाँ दूसरों की जगह बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे 8 नाबालिग पकड़े
उत्तराखंड: बहला फुसला कर धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म का किया प्रयास
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार 

