काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा देने गई छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।पुलिस के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी चार मार्च को परीक्षा देने के लिए काशीपुर स्थित एक कॉलेज में गई थी लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। स्कूल से उन्हें फोन कर बताया गया कि बेटी परीक्षा देने नहीं पहुंची है। उसे जल्दी भेज दीजिए।
इसके बाद उसकी तलाश शुरू की। इस बीच एक परिचित ने बताया कि कॉलेज के पास से अंकित नाम का युवक उसे अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठाकर ले गया है। इसके बाद युवक के घर फोन किया गया तो सकरात्मक जवाब नहीं मिला। कुछ घंटे बाद बेटी घर आ गई। उसने बताया कि आरोपी उसे एक कमरे में ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे बाइक में बैठाकर रोडवेज स्टेशन छोड़ गए। उसकी अश्लील फोटो भी खींची गई। चेतावनी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो उसकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर देगा। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी अभय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
