Pithoragadh News: कहते है अगर आपने सही निर्णय लिया हो तो वह कभी न कभी फल देता है। ऐसा ही एक मामला पिथौरागढ़ जिले में सामने आया है। जहां पांच महीने पहले एक महिला के पति की मौत हो गई। ऐसे में आगे खाते न चला पाने की असहमति से गरीब विधवा मृतक पति का खाता बंद कराने बैंक पहुंची। तभी बैंक ने उन्हें दो लाख का चेक थमा दिया। जिसे पाकर महिला भावुक हो उठी। आइये जानते है क्या है पूरी खबर…
जानकारी के अनुसार मुनस्यारी तहसील के रांथी गांव निवासी बलराम का विगत जून माह में निधन हो गया था। बलराम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। पति की मौत के बाद उसकी पत्नी विमला देवी के आगे अपने दो छोटे-छोटे बच्चों की परवरिश की समस्या पैदा हो गई। ऐसे में वह खुद मजदूरी करने लगी। पति की मृत्यु के बाद वह मेहनत मजदूरी कर बच्चों व खुद का भरण पोषण कर रही है।

मृतक बलराम का बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक मुनस्यारी शाखा में खाता था, जिसमें जमा रूपयेनहीं के बराबर था। ऐसे में आगे बैंक खाता न चला पाने की लाचारी पर पत्नी उसका खाता बंद कराने बैंक पहुंची। बैंक प्रबंधक बैक वरुण गुप्ता को बैंक खाता बंद कराने का प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र देखने के बाद बैंक प्रबंधक वरुण गुप्ता ने जब बलराम के खाते को चेक किया तो पता चला कि उसने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा करवा रखा था। प्रबंधक ने विमला देवी को यह बात बताई। इसके बाद अपने कार्यालय में ही उससे फार्म भरवाया और बीमा धनराशि दर्ज की।
आज विमला को दो लाख रुपये की बीमा राशि का चेक दिया गया तो उसे पाकर विमला देवी भावुक हो उठी। विमला ने कहा कि बैंक प्रबंधक सहित स्टाफ ने उसकी मदद कर उसे बीमा राशि दिलाई जो उसके परिवार के लिए वरदान से कम नहीं है। चेक मिलने के बाद उसने बैंक प्रबंधक सहित बैंक स्टाफ का आभार जताया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 
