Kotdwar News: उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे है। पिछले माह पौड़ी हादसे में कई दर्जनों लोगों ने जान गंवाई। इससे पहले भी कई लोग हादसों को शिकार हो चुके है। अब कोटद्वार बीरोंखाल में डॉक्टरों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में चार घायल हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को पंचपुरी पुल के पास बड़ा हादसा हो गया। वेदीखाल से स्वास्थ्य शिविर का समापन होने के बाद पीपीपी मोड पर संचालित बीरोंखाल सामुदायिक स्वास्थ्य का स्टाफ वापस बीरोंखाल लौट रहा था। अरकंडाई के समीप पंचपुरी पुल के पास चढ़ाई में जीप अनियंत्रित होकर 70 मीटर नीचे नयार नदी में जा गिरी।

हादसे में डॉक्टर अमन तिवारी (38), डॉक्टर माधुरी (38), नर्स पूजा हयांकी और चालक प्रवीन सिंह घायल हो गए। जबकि चालक प्रवीन व डॉक्टर अमन तिवारी गम्भीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को स्थानीय ग्राम अरकंडाई व बैजरो के स्थानीय निवासियों ने बाहर निकाला। इस दौरान घायल पूजा हयांकी नयार नदी में बह गई थी। उसे ग्रामीण युवकों ने नदी में कूद कर बाहर निकाला। फिलहाल सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 
