काशीपुर: उधम सिंह नगर के काशीपुर में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ। काशीपुर-बरेली पैसेंजर ट्रेन (55302) करीब दो घंटे से अधिक समय तक हेमपुर स्माइल हॉल्ट पर खड़ी रही। ट्रेन में बिजली की सप्लाई बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान रेलवे फाटक पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।
घटना आईजीएल फैक्ट्री के पास हुई…जब एक डंपर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए रेलवे की ओवरहेड (OHE) लाइन को टक्कर मार दी। इससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और पूरे ट्रैक की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
गेट संख्या 37 पर तैनात गेटमैन भूपेंद्र सिंह राणा ने बताया कि वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर थे। दोपहर करीब 12 बजे जब ट्रेन के लिए गेट बंद कर रहे थे, तभी डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। गेटमैन ने घटना की वीडियोग्राफी कर उसे सबूत के रूप में रेलवे पुलिस को सौंप दिया है।
ट्रेन रुकने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। कई यात्री पैदल चलते हुए स्टेशन तक पहुंचे…जबकि कुछ ने टैक्सी या निजी वाहनों से अपनी यात्रा पूरी की। महिला यात्रियों को भी खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे कर्मियों ने ओएचई लाइन को दुरुस्त किया…जिसके बाद ट्रेन को दोबारा रवाना किया गया। फाटक खुलने के बाद सड़क पर लगे कई किलोमीटर लंबे जाम को भी धीरे-धीरे हटाया गया।
रेलवे पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग 
