उत्तराखंड के हरिद्वार में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां मां-बेटे की अलग-अलग मौत हो गई है। जहां एक ओर मां लंबी बीमारी के चलते गुजर गई है। वहीं, मां की मौत की सूचना पर घर लौट रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है, घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। घटना पथरी थाना क्षेत्र की गुर्जर बस्ती की है। जहां बृहस्पतिवार की सुबह वहीदा (70) पत्नी हमीद की बीमारी के से मौत हो गई, मृतक महिला का बेटा ड्राइवर था और वह चारधाम यात्रा में यात्रियों को छोड़ने के लिए टेंपो ट्रैवलर लेकर गया हुआ था, जैसे ही उसे अपनी मां की मौत की सूचना मिली। वह तुरंत यात्रियों को छोड़कर घर के लिए निकल गया।
इस दौरान केदारनाथ हाईवे पर डोलिया देवी के पास पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर सीधा खाई में जा गिरा। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू टीम ने शव को खाई में से बाहर निकाला। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान
देहरादून :(बड़ी खबर) नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा इस तारीख़ पर
हल्द्वानी : रेट्रो साइलेंसर पर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घेराव
उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा
हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत
उत्तराखंड: UPSC में पहाड़ के युवाओं ने लहराया परचम, देखें उत्तराखंड के युवाओं की पूरी लिस्ट 

