देहरादून- ऑनलाइन जालसाजी इतनी बढ़ गई है कि हर तरह साइबर अपराधी और ब्लैकमेलर पूरी तरह हावी हैं अब एक गजब का मामला राजधानी से सामने आया है जहां ऑनलाइन लड़की मंगवाने के चक्कर में आईटी सेक्टर में काम करने वाले एक युवक ने लाखों रुपए गवा दिए। युवक लंबे समय तक ब्लैकमेल होता रहा अब जाकर नेहरू कॉलोनी थाने में परेशान होकर युवक ने रिपोर्ट लिखाई है।
जानकारी के मुताबिक इसी साल 7 फरवरी को नेहरू कॉलोनी निवासी युवक ने सूडको नाम की एक साइड देखी, जिस पर मिले लिंक पर एस्कॉर्ट सर्विस से उसने संपर्क किया और ऑनलाइन ₹550 भुगतान करने के बाद कुछ लड़कियों की फोटो उसे भेजी गई। जिसके बाद युवक को ईसी रोड स्थित एक होटल में बुलाया गया जब युवक वहां पहुंचा तो उसे कोई नहीं मिला। इसके बाद उसे कॉल करके कुछ और रकम जमा करने को कहा, लेकिन फिर भी लड़की नहीं आई।
ठीक 9 मार्च को युवक के पास एक व्हाट्सएप कॉल आई जिसमें दूसरी तरफ से बताया गया कि वह पुलिस वाले हैं और युवक के खिलाफ जयपुर में लड़की खरीदने का मामला दर्ज होने वाला है, और मामले को रफा-दफा करने के एवज में युवक से ₹90000 मांगे और युवक ने 90 हजार की रकम भी भेज दी। इसके बाद फिर और ब्लैकमेल कर आरोपियों ने रकम मांगी लगभग युवक ने चार लाख ₹3 हजार रुपये आरोपियों को दे डालें।
यही नहीं ऑनलाइन लड़की बुलाने के चक्कर में इस जालसाजी के फेर में फंसे युवक ने गुजरात तक चक्कर काटे, दरअसल हुआ यूं कि 6 अप्रैल को गुजरात से फोन आया कि उसे साइबर सेल में बुलाया गया है। पीड़ित युवक गुजरात पहुंच गया जब वह गुजरात पहुंचा तो उसने फिर से उस नंबर पर फोन किया तो कहा गया कि साइबर सेल आरोपियों के साथियों को पकड़ने उदयपुर चली गई है इस तरह परेशान और हताश होकर युवक ने अंत में नेहरू कॉलोनी में गुहार लगाकर मुकदमा दर्ज किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

