हल्द्वानी- गर्मी के आते ही सरोवर नगरी नैनीताल भीमताल मुक्तेश्वर रामगढ़ सहित अल्मोड़ा बागेश्वर व पिथौरागढ़ के लिए पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। साथ में वीकेंड होने के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों की तरफ आ रहे हैं लिहाजा नैनीताल पुलिस द्वारा पहाड़ों को जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। काठगोदाम में निर्माणाधीन पुल की वजह से पुलिस ने चंपावत लोहाघाट पिथौरागढ़ जाने वाले हल्के वह भारी वाहनों को चोरगलिया सितारगंज टनकपुर मार्ग का प्रयोग करने की अपील की है इसके अलावा नीचे पूरा ट्रैफिक प्लान आप देख सकते हैं।
👉 राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित कलसिया पुल, काठगोदाम निर्माणाधीन है।
👉 समस्त सम्मानित जनता एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि असुविधा/जाम से बचने के लिए चंपावत लोहाघाट पिथौरागढ़ जाने वाले भारी व हल्के वाहन वाया चोरगलिया, सितारगंज, टनकपुर मार्ग का प्रयोग करें तथा नैनीताल, अल्मोड़ा भवाली जाने वाले छोटे वाहन बाया कालाढूंगी, मंगोली, नैनीताल मार्ग का प्रयोग करें एवं अल्मोड़ा भवाली जाने वाले भारी वाहन कालाढूंगी मंगोली रूसी बाईपास ज्योलीकोट नंबर 1 बैंड से भवाली अल्मोड़ा मार्ग का प्रयोग करें।
👉 चोरगलिया रोड से आने वाले सितारगंज, खटीमा, टनकपुर के वाहन, जिनको नैनीताल, अल्मोड़ा भवाली जाना है, कुॅवरपुर तिराहा/खेड़ा तिराहा चोरगलिया रोड से बाया गौला बाईपास रोड, मोतीनगर तिराहा से रामपुर रोड से पंचायतघर तिराहा से कालाढूंगी मार्ग का प्रयोग बाया कालाढूंगी, मंगोली, रूसी बाईपास ज्योलीकोट नंबर 1 बैंड से भवाली अल्मोड़ा मार्ग का प्रयोग करें।
👉 यह मार्ग रात्रि 22ः00 बजे से प्रातः 05ः00 बजे तक भारी वाहनों के लिए भी खुला रहेगा।
👉 नैनीताल, मुक्तेश्वर, भवाली, भीमताल, बेतालघाट को जाने वाले आवश्यक वस्तुओं के भारी वाहन रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 05ः00 बजे तक की अवधि में आवागमन के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
👉 छोटे वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग खुला रहेगा। सभी यात्रिगण से अनुरोध है कि असुविधा/जाम से बचने के लिए अपनी लेन का प्रयोग करें। ओवरटेक न करें।
👉 पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले भारी वाहन नारीमन तिराहा, काठगोदाम से गौलापार होते हुए हल्द्वानी में प्रवेश करेंगे।
👉 निर्माणाधीन पुल में यातायात के सुचारू संचालन हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगायी जा रही है। कृपया पुलिस का सहयोग करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जब देश सो रहा था, तब सेना ने रचा इतिहास, पढिए CM धामी ने क्या कहा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) होम स्टे में छापा मिली खामियां ही खामियां
उत्तराखंड मे यहाँ पानी के लिए हाहाकार, 12 हजार लोग तीन दिन परेशान
उत्तराखंड: इंग्लैंड भेजने का सपना दिखाया, युवक से 24 लाख ठगकर हुए फरार
आतंकवाद केस में फंसाने का डर दिखाकर उत्तराखंड के बुजुर्ग से बड़ी साइबर ठगीो
उत्तराखंड: रोजगार का बड़ा अवसर: टाटा मोटर्स में 900 पदों पर भर्ती, 16 मई को लगेगा रोजगार मेला
उत्तराखंड वालों से CM धामी ने की….ये खास अपील
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कैंची धाम जाम, वन्यजीव हमले और महिला सुरक्षा को लेकर यूकेडी ने सरकार को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड: चलती ट्रेन में रहस्यमयी तरीके से गायब हुई प्रज्ञा सिंह ? CCTV खंगाल रही पुलिस
देहरादून :(बड़ी खबर) पिता की वर्दी और टोपी भी काम न आई, पुलिस ने उतारी खुमारी 
