हल्द्वानी-यहां एक महिला मित्र के साथ होटल के कमरे में रुके पशु पालन विभाग के बड़े बाबू की संदिग्ध मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मल्लीताल भीमताल निवासी 55 वर्षीय दिनेश लाल पूत्र गोविंद लाल आर्य भीमताल पशु विभाग में बड़े बाबू के पद पर तैनात हैं। वही बताया जा रहा है कि वह विगत देर शाम को ही अपने विभाग में पौड़ी गढ़वाल में तैनात महिला कर्मचारी मित्र के साथ यह रोडवेज स्टेशन के पास होटल में रुके हुए थे।
होटल स्टाफ के द्वारा दिनेश लाल की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। जिसकी बाद सूचना पर मौके पर अपने अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुँचे हल्द्वानी कोतवाली निरीक्षक अरूण कुमार सैनी ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है तथा पुलिस ने जांच पड़ताल शरू कर दी हैं।
साथ ही पुलिस ने महिला से भी पूछताछ की जिसमे महिला के द्वारा पुलिस को बताया गया कि रात में शराब पीने के बाद दिनेश लाल ने हार्ट संबंधी दवाई खाई थी। इसके बाद जब वह प्रातः उठी तो दिनेश लाल की मौत हो चुकी थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 
