उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के जसपुर स्थित तुमडिया डैम की नहर में नहाने गए 2 छात्रों की डूबने से मौत हो गई, घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों छात्रों के शवों को नहर से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जसपुर के गांव बढ़ियावाला निवासी 16 साल के लवप्रीत और रानीनगला निवासी 17 साल के लवजीत जोकि कक्षा 10 के छात्र थे अपने दोस्तो के साथ परीक्षा में शामिल होने के लिए स्कूल से प्रवेश पत्र लेने गए थे। वहां प्रवेश पत्र लेने के बाद दोनों छात्र अपने मित्रों के साथ तुमडिया डैम घूमने गए, जहां डैम से निकल रही नहर में लवप्रीत और लवजीत सहित पांच छात्र नहाने लगे जबकि उनके साथ गई दो छात्राएं नहर किनारे बैठी थी।
बताया जा रहा है कि इसी बीच लवप्रीत नहर के गहरे पानी में चले गए और उसे पकड़ने के प्रयास में लवजीत सिंह भी आगे बढ़ गए और दोनों छात्र गहरे पानी में जाकर डूब गए। उनको डूबता देख वहां अन्य छात्रों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद छात्रों ने पास के ही दुकान में दौड़कर मदद की गुहार लगाई। इस दौरान दुकानदार के पुत्रों ने दोनों छात्रों को बाहर निकाला और बचाने का प्रयास किया, किंतु वह सफल नहीं हो सके। जिसके बाद ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं पुलिस को मिली जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों छात्रों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं छात्रों की दुखद मृत्यु से गांव में शोक की लहर है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
