Kashipur News- काशीपुर केआईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम परमानंदपुर के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने हाईवे पर खड़े डंपर पर पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए वही हादसे में चालक सहित एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा हादसे में घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक देर रात्रि अजीतपुर-मुकंदपुर फोरलेन मार्ग पर स्वार क्षेत्र के स्टोन क्रेशर से एक डम्पर खनिज लादकर आ रहा था कि अचानक डंपर का एक्सल टूट गया। एक्सल टूटने की वजह से डंपर से रेता नीचे हाइवे पर गिर गया। इस दौरान आसपास के मजदूरों को बुलाकर ट्रक ड्राइवर ने रेत उठाने का प्रयास शुरू किया। गांव मिलक-नौखरीद निवासी बंटी पुत्र छोटेलाल, शिवकुमार पुत्र रामपाल सिंह, पप्पू पुत्र प्रेम सिंह, देवीदास पुत्र केवल सिंह और रुपकिशोर पुत्र मौखी सिंह डंपर में रेत भर रहे थे कि तभी अचानक पीछे से आए पेपर लदे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक संख्या यूके 06 सीबी 0795 ने डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रक के चीथड़े उड़ गये और मजूदर बंटी पुत्र छोटेलाल और ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर मजदूरों की मौत के बाद मजदूरों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

