DEHRADUN NEWS- राजधानी देहरादून में पुलिस ने फिर एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पटेलनगर के बंजारावाला इलाके में एक मकान में चल रहे सैक्स रैकेट की सूचनाा पर छापेमारी की कमरेे में आपत्तिजनक हालत एक युवती तथा अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया।
मामले की जानकारी देते हुए पटेलनगर थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि मुखबिर की सूचना पर एसएसपी जन्मेजय खण्डूरी के आदेश पर एसपी सिटी सरिता डोभाल एवं सीओ हिमांशु वर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई की। सादे कपड़ों में एक सिपाही को ग्रीनव्यू एन्कलेव -2, बंजारावाला स्थित एक मकान के अंदर भेजा गया। थोड़ी देर बाद सिपाही ने मिस कॉल देकर पुलिस टीम को अंदर आने का इशारा किया। पुलिस मकान के अन्दर पहुंची तो मकान के फर्स्ट फ्लोर पर बने एक कमरे में एक युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिली। कमरे में आपत्तिजनक वस्तुयें भी पाई गई। वहीं दूसरे कमरे में मौहम्मद साजिद, जयपाल सिंह राणा तथा दो युवतियां मौजूद थे।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर कमरे में अनैतिक देह व्यापार कराया जाना स्वीकार किया गया। दोनों से 15,000 रुपये बरामद हुए। युवतियों ने बताया कि मौ. साजिद तथा जयपाल उन्हें काम दिलाने के बहाने उनकी गरीबी का फायदा उठाकर उनसे अवैध देह व्यापार करवाते हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर, गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं युवतियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 
