रुद्रप्रयाग में लापता बच्चे का 9 दिन बाद मिला शव
रुद्रप्रयाग। जनपद के बाडव गांव से बीते 4 अप्रैल को लापता मासूम मयंक का रविवार को गांव से करीब डेढ़ किमी दूर शव बरामद हुआ है। इससे गांव में मातम पसर गया। बच्चे को किसी तरह की चोट और अन्य तरह के निशान नहीं हैं।
फिलहाल शव को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया, जिसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।को बता दें कि बीते 4 अप्रैल ऊखीमठ तहसील के बाडव गांव निवासी पांच वर्षीय मंयक उर्फ पंकू पुत्र विजय लाल गांव से लापता हो गया। बताया गया कि उसके पिता खेत में हल लगा रहे थे कि उसकी मां पिता के लिए घर से खाना ले गई। वहीं मां के पीछे मंयक भी चल पड़ा।
हालांकि दोनों के बीच कुछ दूरी होने के कारण मां को यहबाडव गांव से 4 अप्रैल को लापता हो गया था 5 वर्षीय मयंकपता नहीं लगा कि उसके पीछे उसका बेटा आ रहा है। गांव से कुछ ही दूर पर दो रास्ते हैं जहां से एक रास्ता खेतों को जा रहा था तो दूसरा रास्ता जंगल की ओर जा रहा था। मासूम मयंक को यह पता नहीं था कि वह जंगल के रास्ते की ओर चला गया। वह रास्ता भटक गया और जंगल की ओर चल पड़ा। सूचना पर गांव के लोगों ने बीते 9 दिनों तक काफी ढूंढखोज की, किंतु कोई पता नहीं लग सका। रविवार को गांव डेढ़ किमी दूर शव बरामद हुआ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज
हल्द्वानी :(दुखद) यहां स्कूटी स्लिप होने से युवक की मौत
उत्तराखंड: यहां लापता बच्चे का 9 दिन बाद मिला शव
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप
उत्तराखंड: सरकार के फैसले से तीर्थ पुरोहित और कारोबारियों में खुशी
सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार 
