Rudrpur News- ऊधमसिंह नगर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां बदमाशों नेे एक नवविवाहिता का अपहरण कर लिया है। कुमाऊं मंडल का यह जिला अपराधियों की पनाहगाह बना हुआ है। हाल में ही काशीपुर में पंजाब के गैंगेस्टर एक फार्म हाउस में छिपे थे। इससे पहले चरस तस्करी में पुलिसकर्मी भी पकड़े गये थे। आज सीएम पुष्कर सिंह धामी का पहला दौरा था ऐसे मेें बदमाशों ने पुलिस की बिना प्रवाह किये विवाहिता का अपहरण कर लिया। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया।
बताया जा रहा है कि नवविवाहिता अपने पति के साथ ससुराल से मायके आ रही थी तभी कार सवारों ने अपहरण कर लिया। इस दौरान जब उसके पति ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई भी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए भूरारानी निवासी सिकंदर पासवान ने बताया कि उसने अपनी पुत्री खुशबू का विवाह 18 जुलाई को ग्राम बलखेड़ा जिला रामपुर निवासी लक्ष्मण के साथ किया था। शुक्रवार शाम को उसकी पुत्री अपने पति के साथ बाइक से भूरारानी आ रही थी। इस दौरान भूरारानी मोड पर बिंदूखेडा निवासी गुरुदास व उसके दो-तीन अज्ञात साथियों ने उनका रास्ता रोक लिया।
तब उसके पति ने उनका विरोध किया तो उन्होंने दामाद लक्ष्मण की पिटाई कर दी, मारपीट में वह घायल हो गया। इसके बाद बदमाश कार से उसकी पुत्री को अगवा कर ले गए। सिकंदर पासवान ने पुलिस को तहरीर सौंप पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरुदास और उसके दो-तीन अन्य साथियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल बिजेंद्र शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जायेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 

