रुद्रप्रयाग- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शादी से लौट रहा एक मैक्स वाहन गबनीगांव के पास सड़क पर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार शुक्रवार सांय के समय क्यूंजा से उछोली की ओर जा रहा मैक्स वाहन गबनीगांव में विशाल लाॅज के समीप सड़क में पलट गया।
यह वाहन तेल भराने अगस्त्यमुनि आ रहा था। इस दौरान वाहन सड़क में पलट गया, जिसमें सवार सुरेन्द्र लाल (55 साल) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गुड्डू लाल (45 साल) की स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि में मौत हुई। वाहन में सात लोग सवार थे, जिनमें तीन अन्य जगदीश लाल, गौरी लाल व उम्मेद लाल सही सलामत हैं। इन्हें कम चोट आई है।
बताया जा रहा है कि गुड्डू लाल ने सबसे पहले वाहन से बाहर आकर अन्य दूसरों को भी बाहर निकालने का काम किया और अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। वहीं बलिराम (30 साल) और धीरज लाल (32 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले
हल्द्वानी : DM ने बैंकों को दिए निर्देश किसानों को ऋण देने में पीछे न रहे
उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती 

