Rudrapur Crime News: ऊधमसिंह नगर जिले में अपराधों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आये दिन दुष्कर्म और हत्या जैसे जघंन्य अपराध जिले में हो रहे है। अब रूद्रपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद मां का गला घोंटकर मारने का प्रयास किया। इस दौरान जब मां ने हल्ला मचाया तो मौके पर पहुंचकर पड़ोसियांे ने महिला की जान बचाई। जिसके बाद उसे गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार राकेश पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी राजा कॉलोनी का विवाह दो जून को मीरा पुत्री ओम प्रकाश निवासी नारायण कॉलोनी के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। ऐसे में मीरा शादी के बाद ज्यादातर मायके में ही रहने लगी।
बताया जा रहा है कि दीपावली के दिन ही राकेश अपनी माँ सुदामा देवी व पिता राजेन्द्र प्रसाद के साथ मायके से समझौता होने के बाद पत्नी को लेकर आया था। बुधवार सुबह राकेश ने पत्नी मीरा का उसकी ही साड़ी के पल्लू से गला घोंट कर हत्या कर दी। इस दौरान उसकी माँ सुदामा देवी छत पर अन्य किरायेदारों के साथ थी।
राकेश अपनी माँ सुदामा को बुलाकर लेकर नीचे आया और गला घोंट कर उसको भी मारने का प्रयास किया। अपनी जान बचाने को वह चीख गई। जिसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसकी जान बच गई। तभी राकेश पड़ोसियों पर भी हमलावर हो गया। लोगों ने घेरकर उसको पकड़ कर बांध लिया।
वहीं घायल सुदामा देवी व मीरा को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने मीरा को मृत घोषित कर दिया। हत्याकांड की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैम्प सुंदरम शर्मा व आवास विकास चैकी प्रभारी नीमा वोहरा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। विवाह को चार माह का समय होने के कारण मजिस्ट्रेट की देख रेख में पंचनामा भरा जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साधारण परिवार की आंचल बनी मिस इंडिया उत्तराखंड 2026
उत्तराखंड: जंगल में गुलदार ने किया हमला, सीता की बहादुरी ने बचाई गीता की जान!
उत्तराखंड में पंचायत नियम बदलेंगे, अब ग्रामीण भी देंगे हाउस टैक्स
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बटवारा
सावधान! फ्री वाई-फाई पर हैकर्स आपकी हर जानकारी चुरा सकते हैं
उत्तराखंड: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगी प्रधानाचार्य पदों पर सीमित विभागीय भर्ती
उत्तराखंड : यहाँ रात के अंधेरे में घर के आगे दिखे दो गुलदार
उत्तराखंड: रुद्रपुर को मिली बड़ी सौगात: जर्जर नगर निगम भवन की जगह बनेगा 15.74 करोड़ का हाईटेक ऑफिस
उत्तराखंड: डॉ. जगदीश पंत कुमुद को साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित
हल्द्वानी : शहर की ये शराब की दुकान सबसे महंगी नीलाम हुई 
