Dehradun News- राजधानी की थाना सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो महिलाओं समेत छह लोगों को टक्कर मार दी और इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई दो महिलाओं समेत तीन लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिनके परिजनों में कोहराम मच गया है।
बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने वाला स्कार्पियो सवार का पुलिस ने पीछा किया लेकिन चालक वाहन को खुशहालपुर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक ढाकी गांव में बुधवार 1:30 बजे करीब सहसपुर की ओर से आ रही सफेद रंग की स्कार्पियो अचानक अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे जा रही दो महिलाओं समेत छह लोगों को अलग-अलग स्थानों पर टक्कर मार कर भाग निकले। तेज गति से जाने वाले इस वाहन की टक्कर से दो लोग सड़क किनारे जा गिरे जिन्हें हल्की चोट आई वहीं अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने जा रही खुशबू पत्नी दीपक की गोद से 3 साल का बच्चा दूर से टक्कर जा गिरा जबकि खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गयी।
वही स्कार्पियो की टक्कर से नौशाद निवासी सहसपुर, इस्माइल और खुशबू, वरीशा गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें 108 सेवा की मदद से सीएससी सहसपुर भिजवाया गया। जहां चार गंभीर घायलों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हें दून अस्पताल में रेफर किया। अस्पताल में उपचार के दौरान घायल वरीशा पत्नी सुलेमान, खुशबू पत्नी दीपक और इस्रायल पुत्र लियाकत की उपचार के दौरान मौत हो गई।जबकि नौशाद का उपचार अभी जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 

