- Uttarakhand Coronavirus Update: प्रदेश मे बढ़ रहा लगातार कोरोना संक्रमण, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आईटीबीपी के जवान सहित 106 लोग संक्रमित।
देहरादून– प्रदेश मे इन दिनों लगातार कोरोना मामले मे इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में कोरोना की स्थिति बिगड़ती जा रही है। गढ़वाल से लेके कुमाऊं मंडल तक कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। प्रदेश मे बीते 24 घंटो में 106 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 1 संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। कमाऊ मंडल में 23 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमे से आईटीबीपी का एक जवान भी शामिल है जो कोरोना संक्रमित पाया गया है।
अब तक सबसे ज्यादा संक्रमित नैनीताल जिले मे पाए गए है। यहा एक्टिव मरीजों की संख्या 79 हो गयी है और 16 नए संक्रमित मरीज मिले है। वही बात करे पिथौरागढ़ जिले की तो यहा आईटीबीपी जवान सहित अन्य 3 लोग रैपिड एंटीजन जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए। अल्मोड़ा में 2 और नए मरीज मिले वही इस जिले में कोरोना के 18 मामले हो चुके है। अन्य जिलों की बाते करे तो बागेश्वर में 2 लोगो की रिपोर्ट पोजटिव आई है। उधमसिंह नगर और चम्पावत में अभी तक कोई मामला सामने नही आया है। लगातार बढ़ते मामले को देख स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर पिथौरागढ़ जिले के अंतरराष्ट्रीय झूलापुलों पर बृहस्पतिवार से कोविड संक्रमण की जांच शुरू कर दी गयी है। पहले दिन धारचूला और झूलाघाट के अंतरराष्ट्रीय झूलापुलों पर जांच की गई। बलुवाकोट, जौलजीबी में टीम तैनात नहीं होने से अभी कोरोना जांच शुरू नहीं हो सकी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर? 

