रामनगर: नववर्ष और 31 दिसंबर के जश्न को लेकर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने सभी रिसॉर्ट, होटल संचालकों और आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है, जिसमें ध्वनि प्रदूषण पर कड़ी पाबंदी का निर्देश दिया गया है।
कॉर्बेट के पार्क वार्डन बिंदर पाल सिंह ने बताया कि न्यू ईयर के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक रिजर्व क्षेत्र में आते हैं। वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण को ध्यान में रखते हुए, कॉर्बेट क्षेत्र से 500 मीटर के भीतर ध्वनि स्तर को नियंत्रित किया गया है।
एडवाइजरी के अनुसार, प्रातः 6 बजे से रात 10 बजे तक अधिकतम 50 डेसिबल ध्वनि की अनुमति है, जबकि रात 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक सिर्फ 40 डेसिबल की आवाज ही मान्य होगी। यदि कोई होटल या रिसॉर्ट नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कॉर्बेट का क्षेत्र बाघों के संरक्षण और संवर्धन के लिए संवेदनशील है, साथ ही आसपास का क्षेत्र एनिमल कॉरिडोर के रूप में भी महत्वपूर्ण है। प्रशासन ने सभी से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग करें, ताकि प्रकृति और पर्यावरण का संतुलन बना रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती
बड़ी ख़बर: पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर देहरादून से गिरफ्तार
उत्तराखंड: दहेज के लिए जुल्म, पिटाई के बाद तीन तलाक देकर किया बेघर 

