देहरादून- बरसात के चलते हैं वन वन्य जीव अपने आशियाने से निकलकर आबादी की ओर आ रहे हैं। देहरादून के डोईवाला के पंचवटी इलाके में घर में खेल रहे हैं मासूम भाई-बहन को कोबरा सांप ने डस लिया मासूम के कोबरा सांप के डसने की सूचना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। दोनों बच्चों की हालत नाजुक होता देख परिवार वाले अस्पताल ले गए। जहां दोनों का इलाज चल रहा है दोनों आईसीयू में भर्ती है जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम कोबरा सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा है।
दोनों बच्चों को हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है। अरविंद पांचाल के 3 वर्षीय बेटे शिवांश और 4 वर्षीय बेटी आसीन को घर पर ही कोबरा नाग ने डस लिया। सांप के डसते ही दोनों बच्चे बेहोश हो गए जहां बच्चों को बेहोस होता देख परिवार वाले के होश उड़ गए, बच्चों के पास ही कोबरा सांप बैठा हुआ था जिसके बाद परिवार वालों को एहसास हुआ कि उनको सांप ने डस लिया है कुछ देर बाद जब परिवार वालों की नजर बेड पर पड़ी तो वहां एक काला कोबरा नाग दिखाई दिया।
जब परिजनों ने शरीर पर देखा तो आसीन की गर्दन पर कोबरा के काटने के निशान दिखाई दिए। तुरंत दोनों बच्चों को हिमालयन हॉस्पिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज आईसीयू में चल रहा है। वहीं, वन विभाग की टीम ने कोबरा का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है दोनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है कोबरा सांप देख लोगों के होश उड़ गए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी
उत्तराखंड में 14.20 लाख घरों तक पहुंचा नल का पानी, CM धामी ने अब दिया ये बड़ा टारगेट
हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video
हल्द्वानी: यहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार 
