ऋषिकेश में सरेआम एक महिला को लेकर आपस में भिड़े दो पुरुष, जब सामने आई सच्चाई तो लोग रह गए हैरान, सच जान लोग हैरान रह गए।एक महिला को अपनी पत्नी बताने वाले दो व्यक्तियों का विवाद ऋषिकेश में चर्चा का विषय बना रहा। सार्वजनिक स्थान पर हुए इस विवाद के वीडियो फुटेज और दोनों व्यक्तियों के बयान इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हुए।यह मामला ऋषिकेश तहसील परिसर के समीप का बताया जा रहा है। एक व्यक्ति ने फोटो दिखाते हुए महिला को अपनी पत्नी बताया तो दूसरे शख्स ने कह दिया कि ये तेरी नहीं मेरी पत्नी है ।
दोनों ने जब अपनी अपनी पत्नियों की तस्वीरों का मिलान किया तो संबंधित महिला एक ही निकलीइसके बाद दोनों ने एक दूसरे को अपनी आप बीती बताई। जिससे उन्हें एहसास हुआ कि वह दोनों एक चतुर महिला के जाल में फंस गए हैं। अब दोनों पतियों ने महिला को हवालात पहुंचाने की बात कही है।
इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में अमित नाम के शख्स ने बताया कि फोटो में दिख रही महिला से 2012 में शादी हुई थी। उनका 12 साल का एक बेटा भी हैफिलहाल, मुजफ्फरनगर कोर्ट में दोनों के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है। इस बीच पता चला कि पत्नी ने किसी सरकारी कर्मचारी को अपने प्यार के जाल में फंसाकर शादी कर ली है। जिसके बाद दूसरे पति को तलाश करता हुआ ऋषिकेश पहुंचा ।
इत्तेफाक से मुलाकात पत्नी के दूसरे पति से भी हो गई।महिला पर अपना हक जता रहे दूसरे व्यक्ति अजेंद्र ने बताया कि उसकी शादी जून 2023 में हुई है। कुछ दिन बाद उसे पता चला की पत्नी पहले से ही विवाहित है और उसका बेटा भी है। यह बात छिपाकर उसके साथ धोखा किया गया है।
यह मामला ऋषिकेश तहसील परिसर के समीप का बताया जा रहा है। जहां एक महिला को अपनी पत्नी बताने वाले दो व्यक्तियों का विवाद ऋषिकेश में चर्चा का विषय बना रहा। एक व्यक्ति ने फोटो दिखाते हुए महिला को अपनी पत्नी बताया तो दूसरे शख्स ने कह दिया कि ये तेरी नहीं मेरी पत्नी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG में आर्यन, मेहुल और धीरज की कड़ी टक्कर, किसकी खुलेगी किस्मत
हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव को देखते हुए हल्द्वानी में डायवर्ट रहेंगे कई रूट
रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी 
