देहरादून- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी दिनों में उत्तराखंड का दौरा करने वाले हैं। वे 3 मई को उत्तराखंड अपने पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर भी आएंगे। बता दें कि वह 2017 में यूपी के सीएम बनने से पहले एक बार गांव आए थे। लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद भी अभी तक अपने पैतृक गांव नहीं आए हैं।
योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तराखंड की ऋषिकेश और अन्य जगहों पर आए हैं। लेकिन अपने गांव नहीं जा पाए थे। कोरोना काल के दौरान जब उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हुआ था वह तब भी नहीं आ सके थे। हालांकि दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने गांव आकर मां का आशीर्वाद लेने की बात कही थी।
अब माना जा रहा है कि सीएम योगी 3 मई को अपने पैतृक गांव आकर अपनी मां से मिल सकते हैं। उनके आगमन के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई है। सीएम योगी के गांव में अधिकारी पूरे जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं। साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा भी ले रहे हैं बताया जा रहा है कि सीएम योगी के साथ मुख्यमंत्री धामी और कई मंत्री भी पहुंचेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

