उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ विकासखंड परिसर में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान से आम जनता को बड़ी राहत मिली है और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक पारदर्शी व सुगम बनी है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 600 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं…जिनमें पांच लाख से ज्यादा लोगों ने भाग लिया और 40 हजार से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। सरकार का उद्देश्य है कि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न जाना पड़े।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हेली सेवा के विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। साथ ही अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियां भी पहले से शुरू कर दी गई हैं…ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए कार्य कर रही है। सरकार अब तक दो लाख से अधिक महिलाओं को “लखपति दीदी” योजना के तहत सशक्त कर चुकी है।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की मांग पर सीएचसी चिन्यालीसौड़ और महाविद्यालय के उच्चीकरण को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करने का आश्वासन भी दिया।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि इस अभियान के तहत ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त टीमें गठित की गई हैं और जिन मामलों का मौके पर समाधान नहीं हो पाता, उनका नियमित फॉलोअप कर निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की सीधी उड़ान जल्द! यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला 
