रुड़की : रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बीमारी से परेशान होकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना आकाशदीप कॉलोनी की बताई जा रही है…जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार आकाशदीप कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय राकेश प्रजापति, पुत्र रतीराम, लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित था और उसका डायलिसिस चल रहा था। वह एक दिन पहले ही अस्पताल से इलाज कराकर घर लौटा था। बताया जा रहा है कि बीमारी के कारण वह मानसिक तनाव में चल रहा था।
गुरुवार दोपहर उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां बेकाबू कार ने दो मासूम भाइयों को कुचला, एक की मौत
अल्मोड़ा: यहां ततैयों का दंपती पर हमला, पति ने तोड़ा दम
बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा 
