CM DHAMI

उत्तराखंड: CM धामी का बड़ा प्लान! केन्द्रीय मंत्री से मांगे 750 करोड़

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर अहम मांगें रखीं।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर क्षेत्र में बिजली लाइनों के भूमिगतकरण और सिस्टम को स्वचालित करने के लिए पहले चरण में 325 करोड़ और दूसरे चरण में करीब 425 करोड़ रुपये की स्वीकृति का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुखानी क्षेत्र में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

इसके साथ ही हरिद्वार के घाटों के सौंदर्यीकरण, आवासीय सुविधाओं के विस्तार और शहरी ढांचे को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को मेरठ के मोदीपुरम से हरिद्वार तक बढ़ाने और देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश मेट्रो कॉरिडोर विकसित करने की मांग भी रखी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गैस सप्लाई में गड़बड़ी? प्रशासन ने कसा शिकंजा, कई पकड़े गए
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : यहां गुलदार के हमले से महिला की मौत, घर में कोहराम

केंद्रीय मंत्री ने इन सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाया…जिस पर मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें उत्तराखंड की प्रसिद्ध बद्री गाय का घी भेंट कर सम्मानित भी किया।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें