गुलदार के हमले में महिला की मौत, सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक
हल्द्वानी/नैनीताल। क्षेत्र के सूर्यागांव में गुलदार के हमले में एक महिला की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। मृतका की पहचान हंसी देवी (पत्नी लाल सिंह सूर्या) के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हंसी देवी शुक्रवार दोपहर अपने घर के पास जंगल में घास काटने के लिए गई थीं। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उनका शव जंगल क्षेत्र में मिला, जिससे स्पष्ट हुआ कि उन पर गुलदार ने हमला किया था।
घटना पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सांसद ने जिलाधिकारी और डीएफओ को प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाने, गुलदार को पकड़ने के प्रयास तेज करने तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय 
