उत्तराखंड: सीएम धामी ने हल्द्वानी में बताया बजट की खास बातें, राज्य को मिलेंगे जबरदस्त लाभ!

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय बजट 2026 को देश के भविष्य की मजबूत आधारशिला बताया। मुख्यमंत्री ने इसे “विश्वास और विकास का बजट” कहा…जो भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मार्गदर्शन करेगा।

यह भी पढ़ें 👉 

मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट में इको टूरिज्म और पर्वतीय ट्रेल के विकास पर विशेष जोर दिया गया है। इससे उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य को लाभ मिलेगा और आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

धामी ने कहा कि बजट से किसानों को सशक्तिकरण मिलेगा, महिलाओं को और बल मिलेगा और युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने इसे पर्वतीय राज्यों के विकास को बढ़ावा देने वाला बजट बताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भालू ने महिला पर किया खौफनाक हमला, चेहरा नोच डाला!

मुख्यमंत्री ने हवाई सेवाओं के विस्तार और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने को बजट की बड़ी उपलब्धि बताया। रेलवे क्षेत्र में भी उत्तराखंड को ऐतिहासिक लाभ मिला है। राज्य को 4,769 करोड़ रुपये का रेल बजट आवंटित किया गया है, जो पिछली सरकारों के मुकाबले लगभग 26 गुना अधिक है।

यह भी पढ़ें 👉  Baccarat in North Carolina: Where Tradition Meets Tech

धामी ने कहा कि यह बजट उत्तराखंड के समग्र विकास, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें