देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में जनगणना से जुड़े अधिकारियों ने उन्हें डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिससे पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में ‘हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना’ के तहत आवास और परिवार से जुड़ी जानकारी एकत्र की जा रही है। अब नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे स्व-गणना कर इस राष्ट्रीय अभियान में भागीदारी निभाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी आंकड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है और इनका उपयोग केवल योजनाओं के निर्माण के लिए किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती
बड़ी ख़बर: पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर देहरादून से गिरफ्तार
उत्तराखंड: दहेज के लिए जुल्म, पिटाई के बाद तीन तलाक देकर किया बेघर
राशन कार्ड पोर्टल ठप, उत्तराखंड में लोगों के जरूरी काम अटके 

