Dehradun News: एक बार फिर अल्मोड़ा जिला सुर्खियों में है। पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहाड़ के बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने बाल मिठाई भेंट की थी। इस बार फिर पीएम मोदी उत्तराखंड दौरे पर आये तो उनके वापस लौटते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उनकी पसंद की बाल मिठाई भेंट की।
इस मौके पर पीएम मोदी ने बाल मिठाई की जमकर सराहना की है। इससे पहले पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम में भी वह इसका जिक्र कर चुके हैं। शनिवार को जब पीएम मोदी दिल्ली लौटने लगे तो जाॅलीग्रांट एयरपोर्ट पर उन्हें मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा की बाल मिठाई भेंट की। इससे पहले भी मोदी को अल्मोड़ा की बाल मिठाई भेंट की जा चुकी है। सीएम ने ट्वीटर पर इस बात का जिक्र भी किया है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की बाल मिठाई पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। देश-विदेश से कई लोगों बाल मिठाई का स्वाद लेने यहां पहुंचते है। बाल मिठाई की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है।
यह शुद्ध पहाड़ी खोये की बनाई जाती है। इसकी खास बात यह है कि बाल मिठाई महीने भर तक खराब नहीं होती है। पीएम मोदी को इससे पहले थामस कप में जीत के साथ इतिहास रचने वाले अल्मोड़ा के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने बाल मिठाई भेंट की थी। पीएम ने उस समय जीत के बाद खुद लक्ष्य से अल्मोड़ा की बाल मिठाई खिलाने की मांग की थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब 
