देहरादून : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से वर्चुअल माध्यम के जरिए ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह महोत्सव केवल सात दिनों का आयोजन नहीं…बल्कि चंपावत की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प का उत्सव है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के पावन अवसर पर काली कुमाऊँ की बैठकी होली, खड़ी होली और चौफुला जैसी लोक परंपराएं प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती हैं। इस वर्ष महोत्सव को शीतकालीन कॉर्बेट महोत्सव के रूप में भी आयोजित किया जा रहा है, जिससे शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
साहसिक पर्यटन को नई उड़ान
मुख्यमंत्री ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग, हॉट एयर बलून, रिवर राफ्टिंग और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि चंपावत को राष्ट्रीय स्तर पर साहसिक पर्यटन के हब के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है…जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और लेखक Jim Corbett के योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि चंपावत-लोहाघाट क्षेत्र को उनकी कहानियों से वैश्विक पहचान मिली।
विकास कार्यों की लंबी श्रृंखला
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद को आदर्श जिला बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं…
जिला अस्पताल में 20 करोड़ की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माणाधीन।
मल्टीस्टोरी पार्किंग और सड़कों के सुदृढ़ीकरण से जाम की समस्या का समाधान।
मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत देवीधूरा वाराही मंदिर का विकास।
माँ पूर्णागिरी मंदिर के लिए 45 करोड़ रुपये की लागत से रोपवे निर्माण।
टनकपुर से बनबसा तक शारदा रिवर फ्रंट का विकास, धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा शारदा कॉरिडोर।
55 करोड़ से टनकपुर–जौलजीबी मार्ग पर स्पान आर्च पुल तथा 33 करोड़ से सड़क सुधारीकरण कार्य।
भारत-नेपाल सीमा पर 177 करोड़ की लागत से ड्राई पोर्ट निर्माण।
57 करोड़ से साइंस सेंटर निर्माणाधीन।
चूका क्षेत्र को वेडिंग डेस्टिनेशन और वे-साइड एमेनिटीज सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास भी और विरासत भी के संकल्प के साथ सरकार चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच देने के उद्देश्य से ‘Vocal for Local’ को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे ‘Local for Global’ की दिशा में ठोस कदम बढ़े हैं।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीनपानी से मंगलपड़ाव तक 227 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी
देहरादून :(बड़ी खबर ) सीआरपी और बीआरपी के पदों के लिए Update
उत्तराखंड: बाढ़ से बचाव को बड़ा प्लान तैयार, जानिए क्या करने जा रहा है प्रशासन
हल्द्वानी : सूर्पनखा नासिका छेदन व सीता हरण की लीला ने सभी को रोमांचित किया
उत्तराखंड: भूस्खलन प्रभावित सड़कों के लिए 461 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड: हल्द्वानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ढाबे से अवैध शराब बरामद
लालकुआं : (बड़ी खबर) SDM ने गैस वितरण के लिए जारी कराया रोस्टर, संडे को इन इलाकों में आएगी LPG सिलेंडर की गाड़ी
उत्तराखंड: गैस सप्लाई में गड़बड़ी? प्रशासन ने कसा शिकंजा, कई पकड़े गए
उत्तराखंड: बरसों की परेशानी खत्म! रामगढ़ की सड़कों पर अब होगा डामरीकरण
उत्तराखंड: CM धामी का बड़ा प्लान! केन्द्रीय मंत्री से मांगे 750 करोड़ 
