चंपावत : चंपावत जिले के टनकपुर में 21 फरवरी को विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में चार हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर सेवायोजन विभाग चंपावत द्वारा सरस कार्बेट महोत्सव के अंतर्गत इसका आयोजन किया जा रहा है। मेला पिथौरागढ़ चुंगी के पास सैनिक कल्याण विश्राम गृह के निकट महोत्सव स्थल पर आयोजित होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, क्वैस कॉर्प, पुखराज हेल्थकेयर और सार्थ एडेक स्किल एकेडमी सहित 15 से अधिक राष्ट्रीय कंपनियां भाग लेंगी। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर और बीटेक पास युवा भाग ले सकते हैं। आवेदकों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की प्रतियां, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 21 फरवरी को सुबह 9 बजे मेला स्थल पर पहुंचना होगा। साथ ही नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए सेवायोजन विभाग के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गर्दन चटकाने के नाम पर महिला की मौत, पहलवान पर आरोप
उत्तराखंड: (दुखद) नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर
उत्तराखंड: यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद 
